यूक्रेन की इमारत पर रूसी ड्रोन का हमला, 4 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध को अगले महीने 3 वर्ष पूरे होने वाले हैं और इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 10,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (16:19 IST)
Russian drone attacks Ukraine building: पूर्वोत्तर यूक्रेन (Ukraine) में एक इमारत पर रूसी ड्रोन (Russian drone) के हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हुए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सुमी क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार एक 'शाहिद' ड्रोन ने बुधवार देर रात 1 बजे के बाद सुमी शहर की इमारत की दीवार और आसपास की खिड़कियां उड़ा दीं।
 
प्रशासन ने बताया कि मलबे से 4 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। कुल 120 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को 'भयानक त्रासदी, एक भयानक रूसी अपराध' बताया।ALSO READ: ट्रंप ने बताया OPIC कैसे खत्म कर सकता है रूस यूक्रेन युद्ध?

रूस-यूक्रेन युद्ध को अगले महीने 3 वर्ष पूरे होने वाले हैं : रूस-यूक्रेन युद्ध को अगले महीने 3 वर्ष पूरे होने वाले हैं और इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 10,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं। रूसी हमलों ने यूक्रेन के बिजली ग्रिड को भी नुकसान पहुंचाया है।ALSO READ: यूक्रेन पर रूस की जीत से NATO की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल पड़ने की आशंका
 
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रातभर में 80 से अधिक ड्रोन दागे। उसने कहा कि अधिकतर ड्रोन को या तो मार गिराया गया या 'इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग' से निष्क्रिय कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह कीपर ने 'टेलीग्राम' पर लिखा कि यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमले से एक अस्पताल और 2 रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख