अंतरिक्ष केंद्र पर जरूरी माल लेकर पहुंचा रूसी अंतरिक्ष यान

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (15:28 IST)
मॉस्को। रूस का मानवरहित कैप्सूलनुमा अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गया है, जहां वह 3 सदस्यीय चालक दल के लिए 2 टन माल लेकर गया है। कजाखस्तान में रूस के बाइकोनूर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरने के करीब 3.30 घंटे बाद ‘प्रोग्रेस’ अंतरिक्ष यान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर केंद्र पर उतारा गया।
 
यह यान ईंधन, पानी, भोजन, दवा और अन्य माल लेकर वहां पहुंचा है। अंतरिक्ष केंद्र में 3 अंतरिक्ष विज्ञानी मौजूद हैं। ये रूस के अनातोली इवानिशिन और ईवान वैग्नर तथा अमेरिका के क्रिस कासिडी हैं। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

क्या हुआ था CM हाउस में, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सामने किया खुलासा

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके : मोदी

PM मोदी बोले- UP में TMC राजनीति का प्रयोग करना चाहती है सपा और कांग्रेस

video : रैली के बीच कैमरामैन पर भड़के गृह मंत्री अमित शाह

अगला लेख