पाकिस्तान के पंजाब में मौसमी इंफ्लुएंजा से 35 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (19:42 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मुल्तान, रहीमयार खान और बहावलपुर में पिछले लगभग 1 महीने में मौसमी इंफ्लुएंजा महामारी की तरह फैल गया है और इसके कारण 35 लोगों की मौत हो गई है।
 
 
मुल्तान स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को जियो टेलीविजन को बताया कि 15 दिसंबर से अब तक मौसमी इंफ्लुएंजा के 106 मामले सामने आए जिनमें से 24 मरीजों की शहर के निश्तार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में अभी भी इस संक्रमण के लगभग 10 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
रहीम यार खान के शेख जाएद अस्पताल में इस बीमारी से 1 और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ ही 15 दिसंबर से अब तक मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। इसके अलवा 6 मरीजों का इलाज जारी है। बहावलपुर में स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया कि पिछले 1 महीने में मौसमी इंफ्लुएंजा से 1 महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। बहावल विक्टोरिया अस्पताल में इस समय 5 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लाहौर में इस बीमारी से जूझ रही 1 महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गुलबर्ग निवासी आलिया (24) का जिन्ना अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहर में अब तक इस बीमारी ने 4 जानें ली हैं और 34 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख