डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में कई लोगों को बनाया गोलियों का निशाना

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (00:13 IST)
कोपेनहेगन। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में कई लोगों को गोलियों का निशाना बनाया गया है। 
 
कोपेनहेगन पुलिस ने बताया कि शहर के हवाईअड्डे के निकट फिल्ड शॉपिंग मॉल में गोलीबारी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि कई लोगों को गोलियां लगी हैं, लेकिन इस बारे में कोई और विवरण नहीं दिया है।
 
कोपेनहेगन की मेयर सोफी एच एंडरसन ने ट्वीट किया कि फिल्ड मॉल के बारे में खौफनाक सूचना मिली है। हमें अभी यह नहीं पता कि कितने लोग घायल हुए या मारे गए, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है।
 
घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें लोग मॉल से भागते हुए नजर आए। डेनमार्क के टीवी2 प्रसारक ने एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग शोर मचाते हुए बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे और दुकानों के भीतर भी कुछ लोग छिप गए।
 
प्रत्यक्षदर्शी लॉरिटस हर्मंसन ने डेनमार्क के प्रसारक ‘डीआर’ को बताया कि वह घटना के वक्त अपने परिवार के साथ एक दुकान में थे जब तीन-चार बार जोर से गोलियां चलने की आवाज आई। स्टोर के पास से ही गोली चलने की आवाज आ रही थी।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मॉल के बाहर लगी हुई थीं। यह मॉल कोपेनहेगन के बाहरी इलाके में सबवे लाइन के पास स्थित है जो सिटी सेंटर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ती है। मॉल के पास एक राजमार्ग भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख