अल्बानिया में आए भीषण भूकंप में 6 लोगों की मौत, 300 घायल

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (15:53 IST)
तिराना (अल्बानिया)। अल्बानिया में मंगलवार सुबह आए भीषण भूकंप के चलते कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 300 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आए भूकंप का केंद्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। इसके बाद 5.1 और 5.4 की तीव्रता वाले कई झटके महसूस किए गए।
ALSO READ: इंडोनेशिया में 7.1 तीव्रता का भूकंप का झटका, सुनामी की आशंका नहीं
अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने कहा कि थूमाने में स्थिति काफी गंभीर है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मंत्रिमंडल से अंतरराष्ट्रीय सहायता मांगने को भी कहा गया है।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अल्बाना क्वेहजाज ने बताया कि दुर्रेस में भूकंप के झटके से गिरी इमारत के मलबे से 2 शव निकाले गए हैं। सुबह भी यहां से 1 व्यक्ति का शव बरामद किया गया था, वहीं थूमाने शहर में भी एक इमारत ढहने के बाद मलबे से 2 लोगों का शव निकाला गया था।
 
वहीं एक अन्य घटना में कुर्बिन में भूकंप आने पर घबराकर अपने घर से बाहर छलांग लगा देने के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई। आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि दुर्रेस में भूकंप के झटके की वजह से एक इमारत ढहने के कारण अन्य 1 व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ओर्गेता मानास्तीर्लियू ने बताया कि दुर्रेस, तिराना और थूमाने में 300 घायलों का इलाज चल रहा है।
 
प्रधानमंत्री एदी रमा ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां चौकन्नी हैं और दुर्रेस और थूमाने में लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि इस आपदा के समय हमें शांत रहने की जरूरत है, इस दुख की घड़ी में हमें एक-दूसरे का साथ देने की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी का 50वां वाराणसी दौरा, देंगे 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात

तहव्वुर राणा 18 दिन की NIA रिमांड पर, खुलेंगे मुंबई हमले से जुड़े राज

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

अगला लेख