हॉलीवुड के इन तीन दिग्गज सितारों पर भी लगे यौन शोषण के आरोप

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (09:24 IST)
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड में एक के बाद एक यौन शोषण के मामलों का सामने आना जारी है। यौन शोषण की घटनाओं को कथित रूप से अंजाम देने वाले लोगों की इस फेहरिस्त में तीन और नाम जुड़ गए जिनमें मशहूर अभिनेता डस्टिन हॉफमैन, अभिनेता जेरेमी पिवेन और निर्देशक ब्रेट रैटनर शामिल हैं।
 
लेखिका एना ग्राहम हंटर ने आरोप लगाया है कि हॉफमैन ने तब उनका यौन शोषण किया था जब वह टेलीविजन फिल्म ‘द डेथ ऑफ अ सेल्समैन’ के सेट पर प्रोडक्शन असिसटेंट के तौर पर इंटरशिप कर रही थीं। उस समय उनकी उम्र मात्र 17 साल थी।
 
एना ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के लिए लिखे एक लेख में कहा कि अभिनेता खुलेआम उनके साथ फ्लर्ट कर रहे थे और उनके नितंब को पकड़ा तथा मुझसे सेक्स की बात की।
 
अभिनेत्री ओलिविया मुन एवं नताशा हेंस्ट्रिज सहित छह महिलाओं ने रैटनर पर यौन शोषण के आरोप लगाए। नताशा ने रैटनर पर मुख मैथुन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। दूसरी महिलाओं ने भी उनपर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। अभिनेता ने आरोपों से इनकार किया है।
 
वहीं टीवी अभिनेत्री एरियेन बेलामर ने अभिनेता जेरेमी पिवेन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। एरियेन ने टीवी सीरिज ‘ऑनटराज’ के अभिनेता पर उन्हें गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया है। पिवेन ने आरोपों से इनकार किया है।
 
हॉलीवुड में यौन शोषण के मामलों के सामने आने का सिलसिला मीडिया मुगल हार्वी वाइनस्टीन से शुरू हुआ जिनके खिलाफ कई अभिनेत्रियों ने यौन दुराचार एवं बलात्कार के आरोप लगाए हैं। इसके बाद अभिनेता केविन स्पेसी और निर्देशक जेम्स टोबैक पर भी हाल में यौन शोषण के आरोप लगे हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

अगला लेख