Hanuman Chalisa

तेज दिमाग का संबंध जीन से है

Webdunia
लंदन। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में ऐसे जीन की पहचान करने में सफलता हासिल की है जो लोगों की सोच तेज होने के लिए जिम्मेदार है। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इयान डियरी की अगुआई में किया गया यह शोध 45 तक की उम्र के 12 देशों के 30000 लोगों पर किया गया। इस शोध में स्कॉटलैंड, क्रोएशिया, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड और हॉलैंड के लोग भी शामिल थे।

शोधकर्ताओं ने जाना कि बुढ़ापे में तेजी से सोचने के लिए जिम्मेदार यह जीन ऑटिज्म और व्यक्तित्व से भी सम्बंधित है। इस शोध के निष्कर्षों से यह पता चल सकेगा कि मानसिक ह्रास क्यों होता है, जबकि कुछ लोग अपनी 40 से 60 के बीच की आयु और इससे ऊपर होने के बाद भी तेजी से विचार करने में क्यों सक्षम होते हैं?

यह शोध मॉलीक्युलर साइकेट्री में प्रकाशित हुआ है जिसके मुताबिक जिन लोगों की किसी भी सूचना को समझने की गति धीमी थी उनमें जीन के मिलते-जुलते प्रकार थे जिसे सेल एडीशन मॉलीक्यूल टू (सीएडीएम2) कहा जाता है।

सूचना को तेजी से समझने की क्षमता इस तथ्य से जुडी है कि तर्क और याददाश्त की प्रक्रिया किस तरह काम करती है। सीएडीएम2 जीन दिमाग की कोशिकाओं में संवाद की प्रक्रिया से भी जुडा है। इस जीन की गतिविधियां दिमाग के उस हिस्से में सबसे अधिक दिखती हैं जो सोचने की तेजी से जुडा होता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन