Hanuman Chalisa

शेख हसीना लगातार तीसरी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (21:35 IST)
ढाका। शेख हसीना ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही शेख हसीना रिकॉर्ड 4थी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बन गईं। उनकी पार्टी अवामी लीग ने 30 दिसंबर के चुनावों में जबर्दस्त जीत हासिल की थी।
 
 
राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद ने बंग भवन में 71 वर्षीय हसीना को पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में यह हसीना का चौथा कार्यकाल है। राष्ट्रपति ने उसके बाद सरकार में शामिल होने वाले नए मंत्रियों, राज्यमंत्रियों और उपमंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। हसीना के मंत्रिमंडल में 24 मंत्री व 22 राज्यमंत्री होंगे।
 
हसीना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ ग्रैंड अलायंस ने चुनावों में 96 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की थी। इन चुनावों में धांधली, फर्जी वोट डालने, मतदाताओं को डराने-धमकाने और हिंसा की घटनाएं सुर्खियों में रही थीं। हसीना एवं सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग ने इन आरोपों का खंडन किया है।
 
हसीना की कैबिनेट में ज्यादातर नए चेहरों को जगह दी गई है। नए मंत्रिमंडल के 31 सदस्य पहली बार मंत्री बने हैं। मंत्रिमंडल में विशेष रूप से अवामी लीग के सदस्य शामिल हैं। गुरुवार को उन्हें चौथी बार सदन का नेता चुना गया। बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हसीना को कई लोग देश की 'लौह महिला' कहते हैं।
 
रक्षा मंत्रालय जैसे बड़े मंत्रालयों को हसीना के अपने पास ही रखने की अटकलों के बीच कई अनुभवी नेताओं को मंत्रिपरिषद से बाहर रखा गया। अवामी लीग नीत ग्रैंड एलायंस की प्रमुख सहयोगी जातीय पार्टी ने शुक्रवार को तय किया था कि वह संसद में विपक्ष की भूमिका में रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया नीत मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी ने आम चुनावों के नतीजों को मानने से इंकार कर दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख