मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, पूर्व मेयर सहित 4 की मौत

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (11:46 IST)
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मध्य प्रांत मोरेलोस में एक फुटबॉल मैच में सशस्त्र संदिग्धों की गोलीबारी से एक पूर्व मेयर सहित कम से कम 4 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी स्थानीय अभियोजक कार्यालय ने देते बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार (अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक शुक्रवार को तड़के 2.15 बजे) को येकापिक्सटला शहर में हुई।
 
कार्यालय के अनुसार सशस्त्र संदिग्ध आए और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस घटना में येकापिक्सटला के पूर्व मेयर रिफ्यूजियो अमारो लूना सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
 
कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार मोरेलोस में हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। यह प्रांत अपहरण की घटनाओं के मामले में देश में पहले स्थान पर है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख