अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, 9 घायल

Webdunia
रविवार, 3 अप्रैल 2022 (20:43 IST)
सैक्रामेंटो (अमेरिका)। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के व्यस्त इलाके में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने कहा कि रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं।

पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। फोन पर सैक्रामेंटो पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है।

जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई वहां पर कई रेस्तरां और बार हैं। लोगों से घटनास्थल की तरफ जाने से परहेज करने को कहा गया है।

सामुदायिक कार्यकर्ता बेरी ऑकुइस ने कहा कि गोलीबारी के तुरंत बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, मैंने कई घायलों को देखा। एक युवती के शरीर से खून निकल रहा था। एक लड़की चिल्ला रही थी कि उसकी बहन को गोली लगी है। एक महिला अपने बेटे को खोज रही थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

LIVE: सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा की, कावड़ियों पर बरसाए फूल

अगला लेख