संयुक्त राष्‍ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर 'धोया', बिलावल भुट्टो की बोलती बंद

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (14:53 IST)
संयुक्त राष्‍ट्र। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भट्टो जरदारी को संयुक्त राष्‍ट्र में अल्पसंख्यकों के मामलों को लेकर भारत को घेरना खासा महंगा पड़ गया। हालांकि UNES के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीनिवास गोत्रू ने पलटवार करते हुए उनकी बोलती बंद कर दी।
 
विलावल भुट्टो ने भारत पर जम्मू कश्मीर में सीमाएं बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर भारत पर हमला करते हुए कहा कि भारत की नीतियां इस्लाम फोबिया को बढ़ाने वाली है।
 
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कि यह देश अब एक हिंदू प्रभुत्‍ववादी वाला देश बनता जा रहा है। यहां पर क्रिश्चियन और मुसलमान अल्‍पसंख्‍यकों पर खतरा मंडराने लगा है। उन्‍होंने कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि गैरकानूनी तरीके से कब्‍जे वाले इसके विवादित क्षेत्र जम्‍मू और कश्‍मीर में भी मुसलमानों को उत्‍पीड़न हो रहा है।
 
इसका जवाब देते हुए श्रीनिवास गोत्रू ने कहा कि ये एक विडंबना है कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बात कर रहा है। उन्होंने कहा ‍कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यों के अधिकारों का हनन होता रहा है। इसका एक लंबा इतिहास है। पूरी दुनिया ने इसे देखा भी है।
 
गोत्रू ने कहा कि पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों को खत्म कर दिया। वह लगातार सिखों, हिंदुओं, ईसाइयों और अहमदिया मुसलमानों के अधिकारों का घोर उल्लंघन कर रहा है। हजारों महिलाओं और बच्चों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को अपहरण, जबरन विवाह और धर्म परिवर्तन का शिकार बनाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होगा रतलाम RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

क्‍या है दुनिया का ट्रेड रूट hormuz strait, अगर ईरान ने लॉक कर दिया तो बंद हो जाएगा भारत और दुनिया का तेल

ईरान-इजराइल की जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

UP : खाकी वर्दी के साथ खोटा काम, मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक

अगला लेख