कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (17:49 IST)
टोरंटो। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह 'लक्षित' हत्या का मामला प्रतीत होता है। पील्स क्षेत्रीय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी।
 
'टोरंटो सन' अखबार के अनुसार कौर को शनिवार रात एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मारी गई। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को रात करीब 10.39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे लक्षित घटना मान रही है।
 
ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के हवाले से समाचारों में कहा गया है कि कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। संदिग्ध के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई। नागतेगल ने कहा कि हम इस समय संदिग्ध आरोपी की लैंगिक पहचान बताने में सक्षम नहीं हैं। अपराधी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया जिसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे।
 
एक चश्मदीद गवाह कार्मेला संडोवाल के हवाले से 'टोरंटो सन' अखबार में कहा गया है कि हमने उसे (पीड़िता) गिरते हुए देखा और फिर अचानक बंदूकधारी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी। यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल की पार्किंग में भारतीय मूल की किशोरी महकप्रीत सेठी की एक अन्य किशोर द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के बाद हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख