कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में भारतीय मूल के सिख युवक की गोली मारकर हत्या

Webdunia
सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (19:00 IST)
टोरंटो। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में भारतीय मूल के एक 24 वर्षीय सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडा में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है। एडमोंटन पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि युवक की पहचान सनराज सिंह के रूप में हुई।
 
3 दिसंबर की रात एडमोंटन में गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। घायल अवस्था में सिंह एक वाहन में बैठे हुए थे। आपातकालीन चिकित्सा सेवा के पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अन्त्य परीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक सिंह की हत्या की गई है।
 
पुलिस के मुताबिक घटना वाले इलाके से एक वाहन संदिग्ध स्थिति में जाता दिखा था और पहचान के लिए जांच अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को भी जारी किया। पुलिस ने 3 दिसंबर की रात इलाके में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में भी निवासियों से अवगत कराने को कहा है।
 
ओंटारियो प्रांत में 3 दिसंबर को 21 वर्षीय सिख महिला पवनप्रीत कौर को 'लक्षित' हमले में गोली मार दी गई थी। नवंबर में महकप्रीत सेठी की ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में उच्च विद्यालय की पार्किंग में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख