Hanuman Chalisa

यदि नींद कम आती है तो सावधान हो जाएं क्योंकि...

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2015 (14:38 IST)
न्यूयॉर्क। कम नींद से आत्म नियंत्रण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जिससे इंसान की व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी प्रभावित हो सकती है। अमेरिका के क्लेमसन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि अच्छी नींद से वंचित रहने वाले इंसान में आवेगशील इच्छाओं, बेपरवाही पैदा होने का खतरा होता है और इस वजह से उसकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
अध्ययनकर्ता दल में शामिल क्लेमसन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जून पिल्चर ने कहा कि आत्म नियंत्रण रोजाना निर्णय लेने का हिस्सा है। परस्पर विरोधी इच्छाओं और मौके एक साथ आने पर आत्म नियंत्रण एक इंसान को चीजों को लेकर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है। 
 
उन्होंने कहा ‍कि हमारे अध्ययन में यह पता लगाया गया कि कैसे सोने की आदतें और आत्म नियंत्रण आपस में जुड़े हैं और कैसे दोनों साथ मिलकर किसी इंसान के रोजाना कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। 
 
पिल्चर ने कहा ‍कि आत्म नियंत्रण से एक इंसान को परस्पर विरोधी इच्छाओं और मौके एकसाथ आने पर बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलती है। किसी इंसान के पेशेवर और व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर इसके व्यापक मायने हैं। कम नींद से वजन बढ़ने, उच्च तनाव समेत कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री