Hanuman Chalisa

स्मार्टफोन का इस्तेमाल बच्चों के विकास के लिए नुकसानदेह

Webdunia
सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (18:23 IST)
बोस्टन। उन माता-पिता को सावधान हो जाने की आवश्यकता है, जो अपने बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए या उन्हें शांत करने के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन या ई-बुक का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ऐसा करना उनके बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कई प्रकार के इंटरेक्टिव मीडिया की समीक्षा की और शैक्षणिक उपकरणों के तौर पर उनके इस्तेमाल और विकास पर उनकी संभावित नकारात्मक भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि मोबाइल उपकरण का इस्तेमाल बच्चों को शैक्षणिक लाभ दे सकता है लेकिन यदि उन्हें शांत करने के लिए इनका मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाए तो यह बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है।

उन्होंने कहा क‍ि यदि ये उपकरण छोटे बच्चों को शांत करने और उनका ध्यान भटकाने के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल किए जाने लगे तो क्या वे (बच्चे) आत्म नियमन के अपने आंतरिक तंत्र को विकसित कर पाएंगे?

बोस्टन यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के जेनी रादेस्की ने कहा क‍ि इस बात पर काफी अध्ययन हो चुका है कि टेलीविजन देखने का समय बढ़ाने से बच्चे की भाषायी एवं सामाजिक कुशलता में कमी आती है। इसी तरह मोबाइल मीडिया के इस्तेमाल से भी मानव-मानव की प्रत्यक्ष बातचीत के समय में कमी आती है। यह अनुसंधान 'पीडियाट्रिक्स' पत्रिका में छपा था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Flex fuel : जल्द आएंगी 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां, भारत में E100 ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी, पर क्या हैं चुनौतियां

जेल से छूटते ही खान सर पर भड़के ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद, बोले- 'साजिश के तहत हुई मेरे भाई की हत्या'

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, पीएम मोदी ने किया स्वागत; भड़का इजराइल

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

मध्यप्रदेश के युवाओं को मिल रहा 50 लाख तक का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन