दक्षिण कोरियाई विमान के कॉकपिट में धुआं, हड़कंप

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (10:41 IST)
टोक्यो। दक्षिण कोरिया के एक  विमान के कॉकपिट में शुक्रवार को धुआं निकलने की घटना के बाद इसे दक्षिण जापान के फुकुओका हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में 162 यात्री सवार थे।
 
नागरिक उड्डयन और परिवहन अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने बोइंग 737 विमान के कॉकपिट से धुआं निकलने के बारे में फुकुओका हवाई अड्डे को सूचना दी। इसमें किसी यात्री के घायल होने या आग की कोई खबर नहीं है। सभी 162 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
 
परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कॉकपिट में धुआं निकलने के कारण का अभी पता नहीं चला है। फुकुओका में नागरिक उड्डयन ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि जब विमान उतारा गया तो धुआं निकलना बंद हो गया। विमान की गहन जांच की जा रही है। (भाषा) 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख