क्रिसमस से पहले स्नो बॉम्ब साइक्लोन, आधा अमेरिका परेशान, हजारों उड़ानें रद्द

Webdunia
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (10:29 IST)
वॉशिंगटन। क्रिसमस से पहले अमेरिका में हुई भारी बर्फबारी से 60 प्रतिशत अमेरिकी ठंड की चपेट में आ गए। स्नो बॉम्ब साइक्लोन अटैक की वजह से करोड़ लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई शहरों में तापमान माइनस 30 डिग्री तक पहुंच गया है। 10 हजार से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई है। नॉर्थ कैरोलिना, केंचुकी, ऑरेगान का हाल बेहाल है। पटरियों पर जमी बर्फ की वजह से न्यूयॉर्क, मिशिगन, शिकॉगो, मिसौरी के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई है। 48 राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। यहां पर किसी भी संकट से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस प्लान तैयार किया गया है।
 
आर्कटिक ब्लास्ट से पैदा हुई स्थितियों के बाद अमेरिका में कई स्थानों पर स्नो बॉम्ब साइक्लोन का कहर देखने को मिल रहा। इसमें ठंडी हवाएं 70 से 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।
 
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) के मुताबिक, पूरे देश में मौजूदा समय में 20 करोड़ के करीब लोग चेतावनी क्षेत्रों में रह रहे हैं। खराब मौसम की वजह से 14 लाख घरों और व्यावसायिक संस्थानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की बिजली कंपनियां भी लोगों से बिजली बचाने की अपील कर रही है।
 
 
उल्लेखनीय है कि NWS ने कई राज्यों को इस बर्फीली तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पूरे देश में खतरनाक रूप से तापमान गिर सकता है और भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम एजेंसी ने आशंक जताई थी कि 1 इंच प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फबारी हो सकती है। तेज रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाएं इसको और खतरनाक बना सकती है।
 
अमेरिका ही नहीं कनाडा और मैक्सिको में भी तूफान की वजह से लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 
 
 
2010 में आई आर्कटिक ब्लास्ट (Arctic blast) नामक फिल्म में दिखाया गया था कि सूर्यग्रहण के कारण धरती पर एक ऐसी शीतलहर आती है, जिससे हर जगह सिर्फ बर्फ ही बर्फ जम जाती है और दुनिया में कोहराम मच जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?

LIVE: मुंबई में 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे

टैरिफ पर क्या ट्रंप के सामने झुक जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

उफान पर नदियां, सड़कें लबालब, जानिए कहां कैसा है मौसम?

अगला लेख