POK में बर्फ की मार, अब तक 152 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (11:12 IST)
मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हिमस्खलन की चपेट में आई 6 साल की एक बच्ची ने गुरुवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया और इसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 152 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
 
मिलिट्री अस्पताल के प्रो. डॉ. अदनान मेहराज ने बताया कि तारिक शेख की बेटी सफिया को हिमस्खलन में फंसने और वहां से बाहर निकालने के बाद शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उसे मिलिट्री अस्पताल लाया गया, लेकिन दिमागी चोट के कारण उसने दम तोड़ दिया।
 
डॉ. मेहराज ने बच्ची के मां का हवाला देते हुए कहा कि उनके गांव सेरी के हिमस्खलन की चपेट में आने से यह बच्ची 20 से अधिक घंटे तक बर्फ में फंसी रही थी।
 
डॉ. मेहराज ने कहा प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से साफिया की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी।
 
साफिया के परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य शेख खैरुल्लाह ने बताया कि गत सोमवार को उनके गांव सेरी के दो घर जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे और इसमें दोनों परिवार के 18 लोगों की मौत हो गई। साफिया भी इसी हिमस्खलन का शिकार हुई थी। मरने वालों में 5 महिलाएं, एक आदमी और 12 छोटे बच्चे और बच्चियां थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर SC में सुनवाई आज, 6 बार एसोसिएशन ने की CJI से मुलाकात

अगले साल बंगाल में कमल खिलेगा, घुसपैठ बंद होगी : अमित शाह

कुमार विश्वास के घर के बाहर मारपीट, सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप

कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा नया समन, 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को जाएंगे नागपुर, RSS संस्थापक हेडगेवार स्मारक का करेंगे दौरा

अगला लेख