दक्षिण अफ्रीका में बहुमंजिला इमारत में आग, 64 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (14:04 IST)
South Africa fire : दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य झुलस गए। इस इमारत में प्रवासी लोग रहते थे।
 
अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि शहर के मध्य में स्थित 5 मंजिला इमारत में आग किस वजह से लगी। बड़ी संख्या में आपात और बचावकर्मी अभी भी घटनास्थल पर हैं क्योंकि शवों का मिलना जारी है।
 
जोहानिसबर्ग शहर की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदज़ी ने कहा कि अग्निशमन विभाग को रात लगभग 1:30 बजे डेल्वर्स एंड अल्बर्ट्स मार्ग के कोने पर स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।
 
मुलौदज़ी ने कहा कि यह एक पांच मंजिला इमारत थी, जिसमें बीती रात आग लग गई। हम आग बुझाने के क्रम में इमारत के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। आग से इमारत नष्ट हो गई।
 
मुलौदज़ी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 64 शव बरामद किए जा चुके हैं और 43 अन्य लोग झुलस गए हैं तथा अभी भी खोज और बचाव अभियान जारी है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। आग पर काबू पा लिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More