दक्षिण अफ्रीका में दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें, चौथे नंबर पर भारत

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (09:59 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देश है जबकि भारत चौथे स्थान पर है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय चालक प्रशिक्षण कंपनी ‘जुतोबी’ ने किया है।
 
इस अध्ययन में कुल 56 देशों को शामिल किया गया और वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देशों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर थाईलैंड और तीसरे स्थान पर अमेरिका है। अध्ययन के अनुसार सबसे सुरक्षित सड़कें नॉर्वे में हैं और इसके बाद जापान का स्थान है तथा तीसरे स्थान पर स्वीडन है।
 
जुतोबी ने कहा कि हमने सभी देशों का विश्लेषण पांच तथ्यों के आधार पर किया। प्रत्येक को सभी तथ्यों के लिए 10 में से पहले सामान्य अंक दिए और बाद में सभी पांच तथ्यों के आधार पर अंतिम अंक का औसत निकाला।
 
इन तथ्यों में प्रत्येक 100,000 जनसंख्या में सड़क पर होने वाली मौत, वाहन की अगली सीटों पर बैठे लोगों के सीट बेल्ट पहनने का प्रतिशत और शराब के सेवन की वजह से होने वाली दुर्घटना से मौत जैसे तथ्यों को शामिल किया गया था। ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘ग्लोबल हेल्थ ऑब्जर्वेटरी’ आंकड़ों पर आधारित है।
 
वहीं जुतोबी के अध्ययन में सामने आए आंकड़ों को जस्टिस प्रोजेक्ट एस ए (जेपीएसए) ने चुनौती दी है। यह एक गैर सरकारी संगठन है जो दक्षिण अफ्रीका में सड़क यातायात के नियमों में सुधार के प्रति काम करता है। जेपीएसए के अध्यक्ष हॉवर्ड देम्बोवस्की ने कहा कि इस सूची में दुनिया के सबसे खराब देशों में दक्षिण अफ्रीका को शामिल करना सही नहीं होगा। इस अध्ययन के लिए जुतोबी ने पुराने आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

ऑटो में बैठे बच्चे को पिटबुल से कटवाया, बचाने की जगह जोर जोर से हंसने लगा कुत्ते का मालिक

हमास के कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, 115 फिलिस्तीनियों की हत्या, 75 आतंकी ठिकाने तबाह

अलीगढ़ में बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, 97 हिंदू महिलाएं लापता

अगला लेख