Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का हृदयगति रुकने से निधन

हमें फॉलो करें तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का हृदयगति रुकने से निधन
, गुरुवार, 18 मार्च 2021 (08:58 IST)
नाकुरू (केन्या)। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया।
राष्ट्रपति को फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वे बीमार चल रहे हैं लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था।
 
मगुफुली अफ्रीका के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि तंजानिया ने 3 दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी का खात्मा कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2000 रुपए के नोट के कम दिखने की आख़िर वजह क्या है