Festival Posters

पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद से टकराई थी अंतरिक्ष चट्टान

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (20:50 IST)
लंदन। इस साल जनवरी में पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान एक अंतरिक्ष चट्टान 61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा से टकराई थी। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। 
 
प्रेक्षकों ने इस साल 21 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के दौरान चट्टान (उल्कापिंड) के चंद्रमा की सतह से टकराने पर कुछ समय के लिए चिंगारी देखी। 
 
स्पेन के ‘इंस्टिट्यूट ऑफ ऐस्ट्रोफिजिक्स ऑफ एंडालूसिया’ और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ हुइल्वा’ के शोधार्थियों ने इस घटना के दौरान चंद्रमा की सतह पर नजर रखने के लिए आठ दूरबीनों का इस्तेमाल किया। 
 
उल्का पिंड के चंद्रमा की सतह से टकराने के दौरान .28 सेकंड के लिए चिंगारी उठी और इसे पहली बार चंद्रग्रहण के दौरान फिल्माया गया। 
 
पूर्ण चंद्रग्रहण उस समय होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। गत 21 जनवरी को हुए पूर्ण चंद्रग्रहण को उत्तर और दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप से सबसे अच्छी तरह से देखा गया।
 
दरअसल, चंद्रमा के पास पृथ्वी की तरह खुद की रक्षा के लिए कोई वायुमंडल नहीं है और इसलिए चट्टान का छोटा-सा टुकड़ा भी चंद्रमा की सतह से आकर टकरा सकता है। (भाषा) (Photo : youtube) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख