Hanuman Chalisa

अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Webdunia
शनिवार, 1 नवंबर 2014 (12:34 IST)
लॉस एंजिल्स। वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी का एक अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके दो पायलटों में से एक की मौत हो गई। विमान का मलबा रेगिस्तान में बिखरा पड़ा है। यह अंतरिक्ष यान पर्यटकों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए तैयार किया गया था।

 
टेलीविजन की तस्वीरों में शुक्रवार को दिखाया गया कि ‘स्पेसशिप टू’ यान का मलबा लॉस एंजिल्स से कुछ दूर मोजावे में झाड़ियों के बीच बिखरा पड़ा है। यान परीक्षण उड़ान पर था।

इस सप्ताह यह दूसरा अमेरिकी अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक आपूर्ति ले जाने के लिए भेजा गया मानवरहित ऑर्बिटल साइंस रॉकेट प्रक्षेपण के बाद ही फट गया था।

‘स्पेसशिप टू’ यान का दुर्घटनाग्रस्त होना प्रख्यात ब्रिटिश हस्ती इर्चिन ब्रैन्सन के लिए बड़ा झटका है जिन्होंने पर्यटन अंतरिक्ष उड़ानों का सपना देखा और इस दिशा में प्रयास शुरू किए। उनकी इस पेशकश में दिलचस्पी दिखाने वालों में हॉलीवुड के अभिनेता लियोनार्दो डिकैप्रियो भी शामिल हैं। वर्जिन प्रमुख ने कहा है कि वे दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इस बीच कंपनी ने कहा है कि उसे पायलटों के बारे कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने इन खबरों की पुष्टि की है कि हादसे में एक पायलट मारा गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें