Hanuman Chalisa

श्रीलंका के मन्नार में सामूहिक कब्र से 38 कंकाल बरामद

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (00:40 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में 2009 में सरकारी बलों और तमिल टाइगर विद्रोहियों के बीच जिस क्षेत्र में लड़ाई हुई थी वहां 38 कंकालों के साथ एक सामूहिक कब्र मिली है। अधिकारियों के अनुसार उत्तर-पूर्वी शहर मन्नार में एक नए निर्माण के लिए पुराने स्थल की खुदाई के दौरान 38 कंकाल बरामद हुए।
 
 
सामूहिक कब्र का पता मार्च के अंत में लगा था और इसके बाद मन्नार के मजिस्ट्रेट एम. प्रभारकरण की निगरानी में इसकी और खुदाई की जा रही थी। न्यायिक चिकित्सा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और इस दौरान कंकालों को मन्नार अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल को घेर दिया गया है।
 
गौरतलब है कि 1983 से 2009 के बीच श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान इस शहर पर लिबरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) का कब्जा था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि गृहयुद्ध के अंतिम कुछ माह के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के शासन में सरकारी बलों ने कम से कम 40,000 तमिल नागरिकों की हत्या कर दी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख