Dharma Sangrah

श्रीलंका को मिला IMF का साथ, 3 अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी़, पाकिस्तान खाली हाथ,

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2023 (11:48 IST)
वॉशिंगटन/कोलंबो। श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने उसके लिए 3 अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी है। कोलंबो ने राहत पैकेज की सराहना करते हुए इसे एक मील का पत्थर बताया। गौरतलब है कि श्रीलंका बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है और आर्थिक तथा मानवीय संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका की तरह ही कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को भी आईएमएफ से मदद की दरकार है।
 
आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने अपनी विस्तारित कोष सुविधा (EFF) के तहत तीन अरब डॉलर की 48 महीने की विस्तारित व्यवस्था को मंजूरी दी। ईएफएफ समर्थित कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीलंका की व्यापक आर्थिक स्थिरता और ऋण स्थिरता को बहाल करना, गरीबों और कमजोर लोगों पर आर्थिक प्रभाव को कम करना, वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा करना और शासन और विकास क्षमता को मजबूत करना है।
 
इससे श्रीलंका को 33.3 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद संभव हो सकेगी और अन्य विकास साझेदारों से वित्तीय समर्थन मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव है। 
 
वैश्विक ऋणदाता ने मंगलवार को कहा कि श्रीलंका आईएमएफ की शासन निदान कवायद से गुजरने वाला एशिया का पहला देश होगा। इसमें आईएमएफ कर्ज में फंसे देश में भ्रष्टाचार और शासन की कमजोरियों का आकलन करता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भ्रष्टाचार निरोध तथा शासन सुधारों को ईएफएफ समर्थित कार्यक्रम का मुख्य स्तंभ बताया और इनके महत्व पर जोर दिया।
 
आईएमएफ के वरिष्ठ अधिकारी पीटर ब्रेउर ने कहा, 'हम ईएफएफ समर्थित कार्यक्रम के लिए भ्रष्टाचार निरोध और शासन सुधारों के महत्व पर जोर देते हैं और इन्हें इस कार्यक्रम का अहम स्तंभ मानते हैं। सुधारों के जरिए प्राप्त लाभ श्रीलंका के लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए ये बेहद जरूरी हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Putin India Visit : भारत दौरे पर क्या-क्या करेंगे पुतिन, क्यों खास है रूसी राष्‍ट्रपति का भारत दौरा?

LIVE: 7 मंत्रियों समेत आज भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बड़ा अपडेट, विधि आयोग ने क्या कहा

IndiGo crisis : इंडिगो की 200 उड़ानें कैंसिल, क्या रहा कारण, कंपनी का बयान आया सामने

सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अगला लेख