श्रीलंका चुनाव, मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों पर गोलीबारी

Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2019 (10:46 IST)
कोलंबो। उत्तर पश्चिम श्रीलंका में शनिवार को अल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों के एक काफिले पर कुछ बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं। यह घटना श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनावों में मतदान से कुछ घंटे पहले हुई।
 
कोलंबो के 240 किलोमीटर उत्तर में तांतरीमाले में बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं और पथराव भी किया। उन्होंने दो बसों पर निशाना साधा। इन बसों में पट्टालम के मुसलमान मतदान के लिए मन्नार जिले में जा रहे थे।
 
हमलावरों ने सड़क पर टायर जलाये और 100 से अधिक वाहनों वाले एक काफिले पर हमला करने के लिए सड़क अवरुद्ध कर दिया। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 
 
पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर काफिले को सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचाया और मतदान संपन्न कराया।
 
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में आवासीय मंत्री सजीथ प्रेमदासा और विपक्ष के गौतबाया राजपक्षे के बीच कड़ा मुकाबला है। तमिल और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के मत इस करीबी मुकाबले में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख