Festival Posters

श्रीलंका को हर 5 सेकंड में मिल रहा नया राष्ट्रपति (देखें वीडियो)

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (11:09 IST)
कोलंबो। श्रीलंका अपने अस्तित्व में आने के बाद से अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़ कर भाग चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे आज कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। ये किसी को नहीं पता कि श्रीलंका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस सवाल का जवाब एक वायरल वीडियो ने दे दिया है, जिसमें श्रीलंका को हर 5 सेकंड में नया राष्ट्रपति मिलता दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में .....
 
श्रीलंका के आर्थिक संकट के बीच कुछ ऐसे नजारे भी सामने आए, जिससे जनता हैरान हो गई। राष्ट्रपति और श्रीलंका सरकार से असंतुष्ट होकर लाखों की संख्या में लोग राष्ट्रपति भवन पहुंच गए। लोगों ने फिर भवन के भीतर प्रवेश किया और सब कुछ तहस-नहस कर दिया। कुछ लोग राष्ट्रपति के बेड पर लेटे नजर आए, तो कुछ किचन के बर्तन घर ले जाते हुए। कुछ लोग भवन के स्विमिंग पूल में नहाते नजर आए, तो कुछ डाइनिंग टेबल पर खाना खाते हुए।
<

हर 5 सेकंड में श्रीलंका का राष्ट्रपति बदल रहा है pic.twitter.com/SuXxK50zPy

— kailash R. (@KAilashRH1) July 14, 2022 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बारी-बारी से श्रीलंका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठते नजर आ रहे हैं। ये कुर्सी राष्ट्रपति भवन के भीतर ही एक ऑफिस में स्थित है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक-एक करके कुर्सी पर बैठ रहे हैं और फोटो खिचवा रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि श्रीलंका को हर 5 सेकंड में एक नया राष्ट्रपति मिल रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख