श्रीलंका के राष्ट्रपति बोले, मेरी गलतियों के कारण देश आर्थिक संकट में घिरा

Webdunia
मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (09:18 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गलतियां कीं, जिसके कारण देश दशकों के सबसे खराब आर्थिक संकट से घिर गया। राष्ट्रपति ने अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प भी किया।
 
राजपक्षे ने सोमवार को 17 मंत्रियों की नई कैबिनेट का गठन किया, जिसमें उनके भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके परिवार की ओर से एकमात्र सदस्य हैं। राष्ट्रपति ने नई कैबिनेट के समक्ष अपनी गलती स्वीकारी।
 
गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि पिछले ढाई साल में हमने कई चुनौतियों का सामना किया है..कोविड-19, ऋण का बोझ तथा कुछ गलतियां हमारी रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सुधारे जाने की आवश्यकता है। हमें उन्हें सुधारना होगा और आगे बढ़ना होगा। हमें लोगों का भरोसा पुन: जीतना होगा।
 
गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि उन्हें 2020 में रासायनिक उर्वरकों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर अफसोस है, जिसके कारण देश में खाद्य उत्पादन में भारी गिरावट आई और देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। उन्होंने कहा कि उनका फैसला एक गलती थी और अब सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
 
राजपक्षे ने 2020 के मध्य में जैविक उर्वरक के साथ हरित कृषि नीति लागू करने के लिए उर्वरकों के आयात के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनकी सरकार को राहत के लिए बहुत पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जाना चाहिए था और आईएमएफ नहीं जाना गलती थी। आईएमएफ की वार्षिक बैठक इस सप्ताह वाशिंगटन में हो रही है। श्रीलंका के वित्त मंत्री अली सेबरी और अन्य अधिकारी इसके लिए रवाना हो गए हैं।
 
श्रीलंका अप्रत्याशित आर्थिक संकट से जूझ रहा है और देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो गई है, जिससे वह खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। श्रीलंका ने खाद्य पदार्थों और ईंधन खरीदने के लिए आपातकालीन ऋण को लेकर चीन और भारत का रुख किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

उत्तराखंड का निवेश उत्सव एक्स पर पहले नंबर हुआ ट्रेंड, सोशल मीडिया यूसर्ज ने CM धामी को बताया कुशल प्रशासक

रांची को मिलेगी विकास की सौगात, हेमंत सोरेन ने दी दो फ्लाईओवर और सड़क को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

अगला लेख