राष्‍ट्रपति मादुरो ने कहा, अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस-वेनेजुएला संबंधों को कोई खतरा नहीं

Webdunia
बुधवार, 30 जनवरी 2019 (16:12 IST)
काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए पर अमेरिका के प्रतिबंधों से वेनेजुएला और रूस के बीच सहयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


मादुरो ने कहा, कोई खतरा नहीं है क्योंकि रूस एक स्वतंत्र और स्वायत्त देश है। रूसी उद्योग काफी शक्तिशाली हैं और उनके पास अपने इंजीनियरिंग कर्मचारी, वित्त और लॉजिस्टिक्स हैं। पीडीवीएस स्वायत्त देश का उद्योग है। रूस और वेनेजुएला स्वायत्त देश हैं जो कारोबार और निवेश करते हैं तथा विशाल तेल उत्पादन परियोजनाओं को लागू करते हैं। रूस और वेनेजुएला के बीच तेल एवं गैस क्षेत्र में सबकुछ ठीक रहेगा।

गौरतलब है कि मादुरो पर विपक्ष के नेता एवं स्वघोषित अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुआइदो को सत्ता सौंपने का दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने सोमवार को पीडीवीएसए की सभी संपत्तियां ब्लॉक कर दीं और अमेरिकी कंपनियों के उसके साथ सौदों पर प्रतिबंध लगा दिया।

अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन म्नुचिन ने बताया कि पीडीवीएसए पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका ने वेनेजुएला की जनता के हितों की रक्षा के लिए इस कंपनी का ध्यान रखा है तथा अपने बाजार की सुरक्षा के भी उपाय किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख