सैकड़ों बेघरों के लिए ईस्टर भोज की व्यवस्था कर गए हॉकिंग

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (23:17 IST)
लंदन। ब्रिटेन के फिजिसिस्ट स्टीफन हॉकिंग दुनिया को अलविदा कहने से पहले अपने गृहनगर कैम्ब्रिज में सैकड़ों बेघरों और जरूरतमंद लोगों के लिए ईस्टर के मौके पर भव्य भोज की व्यवस्था कर गए। विश्व विख्यात वैज्ञानिक का निधन 76 वर्ष की आयु में उनके अपने घर में हो गया था।


उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हुआ। इसी दिन उनके परिवार ने वेस्ले मैथोडिस्ट चर्च में फूड साइकल्स इस्टर लंच के लिए दान दिया। सभी मेजों को फूलों से सजाया गया था और एक पर्ची भी लगाई गई थी, जिसमें लिखा था, आज का भोज स्टीफन की ओर से भेंट है।

हॉकिंग परिवार की ओर से। फूड साइकल के एक अधिकारी एलेक्स कोलिस ने कहा, लूसी हॉकिंग (स्टीफन हॉकिंग की बेटी) ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि परिवार दान देगा। परिवार चाहता है कि जब अंतिम संस्कार हो रहा हो तब लोग स्टीफन की ओर से दिया गया गरमागरम भोज कर रहे हों। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोला इलेक्शन कमीशन?

वोटर लिस्ट मामले में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, भाजपा सेल की तरह काम कर रहा है EC

UP: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

वडोदरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

शशि थरूर ने आपातकाल को बताया काला अध्याय, क्या कांग्रेस छोड़ने की है तैयारी?

अगला लेख