ईरान में 6 तीव्रता का तेज भूकंप, कल जापान कांपा था झटकों से, 20 लाख घरों में 'ब्लैक आउट'

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (08:15 IST)
नई दिल्‍ली, दक्षिणी ईरान में गुरुवार को सुबह-सुबह तेज भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी की गहराई में था। हालांकि अभी ईरान में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले बुधवार को जापान में भूकंप के बेहद तेज झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता 7.1 मापी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जापान में 7.1 तीव्रता का यह भूकंप बुधवार को रात 8.06 बजे आया था। यह टोक्‍यो से 297 किमी दूर था। समाचार एजेंसी एएफपी ने टोक्‍यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बताया है कि जापान में आए इस भूकंप के कारण देश के करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप के यह झटके बेहद तेज थे। जिनके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।

यह भी जानकारी सामने आई है कि रात में जापान में आए भूकंप के कारण हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग घायल भी हुए हैं। इस भूकंप के करण जापान के शिरोइशी में एक बुलेट ट्रेन भी पटरी से उतर गई है। 2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब नहीं है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की चेतावनी जारी की है। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख