आभासी दुनिया से बढ़ती है प्रतिस्पर्धा, कर्मचारी करते हैं अच्छा प्रदर्शन

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2016 (17:33 IST)
न्यूयॉर्क। एक नए सर्वे के अनुसार कम्प्यूटर के दौर में आभासी दुनिया से पैदा हाने वाली प्रतिस्पर्धा किसी व्यक्ति के काम करने के प्रयास को बढ़ावा देते हैं। सर्वे में कहा गया है कि आभासी दुनिया से कोई व्यक्ति उतना ही प्रभावित होता है जितना वह निजी जीवन में अपने दोस्त या सहकर्मी के काम की सफलता से होता है।
सहकर्मियों और साथियों का दबाव एक सिद्ध सामाजिक प्रेरणा है और यह साबित भी हो चुका है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मनुष्य के इस विशेषता की जांच की है। उन्होंने इस विषय पर शोध किया है कि मनुष्य अपने साथियों से प्रतिस्पर्धा करने के मामले में कितना संवेदनशील होता है।
 
उन्होंने शोध में पाया कि सिर्फ आभासी दुनिया की प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि ‘नकली’ प्रतियोगिता भी नागरिक विज्ञान की परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
शोधकर्ताओं ने गणितीय मॉडल पर यह शोध किया है। उन्होंने शोध के लिए अलग-अलग समूह बनाए और उनमें काम बांटे। काम के परिणाम से यह साबित हुआ कि आभासी दुनिया का दबाव लोगों के व्यवहार को प्रभावित करता है। सबसे ज्यादा काम उस समूह ने किया था जिसने आभासी दुनिया पर देखा था कि दूसरा समूह उनसे काम के मामले में आगे निकल गया है।
 
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौरिजियो पोरफिरी के मुताबिक, सामाजिक तुलना लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है और यही बात आभासी दुनिया में भी होती है। (भाषा) 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख