स्टॉकहोम। बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को गुरुवार को वर्ष 2015 के नोबेल साहित्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।
स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के लिए 67 वर्षीय स्वेतलाना को इस पुरस्कार से नवाजा।
स्वेतलाना ने चश्मदीदों के हवाले से चेरनोबिल आपदा (यूक्रेन का परमाणु हादसा) और द्वितीय विश्वयुद्ध का भावनात्मक पक्ष पेश करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
चश्मदीदों के शब्दों के जरिये इन घटनाओं के बारे में लिखने वाली स्वेतलाना की कृतियों का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ और वह कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुईं। (भाषा)