बर्फ में स्‍व‍िस पुलिस का यह डांस बन गया सोशल मीड‍िया सनसनी, लाखों लोग देख रहे लेकिन आखि‍र क्‍या है वजह?

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (16:25 IST)
चार मिनट लंबे इस वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो ना सिर्फ स्विटजरलैंड में बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। जिस गाने पर पुलिस वाले डांस कर रहे हैं वो हिट अफ्रीकन सॉन्ग 'Jerusalema' है, जिसे म्यूजीशियन मास्टर केजी ने कंपोज किया और नोमसीबो जिकोडे ने गाया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जोकि लोगों का दिल जीत रहा है। ये वीडियो है एक पॉपुलर गाने पर स्विटजरलैंड में पुलिस वालों के डांस का। वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और मजे की बात ये है कि अब ये एक चैलेंज के रूप में फैल रहा है, जिसके चलते आयरलैंड पुलिस भी इसमें शामिल हो गई है।


दरअसल स्विजरलैंड पुलिस ने अपने कर्मचारियों का एक वीडियो रिलीज किया था, जिसमें बहुत सारे पुलिसकर्मी बर्फ में खुलकर नाचते नजर आ रहे थे।

इस वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। जिस गाने पर पुलिस वाले डांस कर रहे हैं वो हिट अफ्रीकन सॉन्ग ‘Jerusalema’ है, जिसे म्यूजीशियन मास्टर केजी ने कंपोज किया और नोमसीबो जिकोडे ने गाया है। जैसे ही डांस की ये क्लिप वायरल हुई पुर्तगाल बेस्ड रेडियो डीजे फ्रैंकी बीट्स ने भी इसे शेयर किया और आयरलैंड पुलिस को Jerusalema डांस चैलेंज लेने के लिए कहा। यरूशलेमा डांस चैलेंज 2020 के कुछ सबसे बड़े सोशल मीडिया ट्रेंड्स में से एक था।

फ्रैंकी बीट्स ने अपने ट्वीट में कहा, स्विटजरलैंड पुलिस ऑफिसर्स ने अपने लोगों के लिए इस मुश्किल वक्त में कुछ स्पेशल किया है। क्या आयरलैंड पुलिस भी ये चैलेंज लेने के लिए तैयार है। इस पर स्विस फेडरल पुलिस ने भी आयरलैंड पुलिस को चैलेंज एक्सेप्ट करने के लिए कहा और अंत में इतना प्रेशर पड़ने पर आयरलैंड पुलिस ने भी चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया।

आयरलैंड पुलिस ने अभी तक वीडियो जारी नहीं किया है पर ट्विटर पर उसने ऐलान कर दिया है कि वो इस चैलेंज के लिए तैयार है। साथ ही उसने एक Gif वीडियो क्लिप शेयर कर कहा है कि हम डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं। दोनों ही देशों के पुलिस के बीच हुई ट्वीट्स पर बात बेहद मजेदार और लोग भी इसपर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख