Hanuman Chalisa

सीरिया में आईएस के कब्जे वाले क्षेत्र में हवाई हमला, 54 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (19:06 IST)
बेरूत। अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले क्षेत्र में हवाई हमला किया जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई।
 
 
हवाई हमलों में मारे गए लोगों में आईएस के आतंकवादियों के अलावा 28 आम नागरिक भी शामिल हैं। सीरिया के मानवाधिकार पर्यवेक्षक समूह के निदेशक रामी अब्दुलरहमान ने शुक्रवार को फोन पर इस बात की जानकारी दी। मारे नागरिकों में ज्यादातर इराकी नागरिक हैं।
 
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना और अल-वतन समाचार पत्र ने अपने ऑनलाइन संस्करण में बताया कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने इराक की सीमा से सटे अल्बू कमाल शहर में हवाई हमले हुए जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। गठबंधन सेना ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
सना ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। ये हवाई हमले अल-सौसा और अल-बागौज फावकानी शहरों पर किए गए। गौरतलब है कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना सीरिया में आईएस के बचे हुए ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सिज के साथ मिलकर काम कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख