Hanuman Chalisa

मिस्र में दो अलग-अलग मामलों में 31 को मौत की सजा

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (18:54 IST)
काहिरा। मिस्र की अदालतों ने गुरुवार को 2 अलग-अलग मामलों में 31 लोगों को मौत की सजा सुनाई। इसमें एक मामला वर्ष 2015 में एक पुलिसकर्मी तथा एक सुरक्षागार्ड की हत्या से जुड़ा हुआ है तथा दूसरा वर्ष 2016 में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के जेल से भागने से संबंधित है।
 
 
मिस्र की सरकारी संवाद एजेंसी मीना की रिपोर्ट के अनुसार एल-जागाजीग के नाइल डेल्टा शहर की स्थानीय अदालत ने एक पुलिसकर्मी तथा गार्ड की हत्या के मामले में 18 लोगों को मौत की सजा सुनाई। एजेंसी ने बताया कि दोनों एक स्थानीय अस्पताल में गोली लगने से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई थी। जांच में दोनों की हत्या के पीछे 18 लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ था।
 
एक अन्य मामले में इस्लामिया की स्थानीय अदालत ने अक्टूबर 2016 में जेल से आईएस आतंकवादियों के भागने के मामले 13 लोगों को मौत की सजा सुनाई जिनमें कुछ आईएस आतंकवादी भी शामिल हैं। सरकारी अखबार अल-अहराम ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि सजा पाए 13 अपराधियों में से 6 अपराधी हिरासत में हैं जबकि 7 अपराधी फरार और उन्हें पकड़े की कोशिश की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख