सीरिया में खून-खराबे के हालात हैं : गुतारेस

Webdunia
बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (13:43 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने सीरिया में लगातार हो रही हिंसा और युद्ध की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि देश में खून-खराबे के हालात हैं। उन्होंने देश में संघर्षविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान किया। यहां 8 वर्ष से युद्ध के हालात बने हुए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि सीरिया में युद्ध की स्थिति खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में संघर्ष कम है हालांकि अफरिन, इदलिब के कुछ हिस्सों और दमिश्क तथा उसके उपनगरों समेत पूर्वी घोउता में हिंसा जारी है। 
 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद से कहा कि मैं सीरियाई लोगों की मौत और उनकी परेशानियों से बहुत दुखी हूं। मैं उन लोगों से भी बहुत निराश हूं जिन्होंने साल-दर-साल इसे होने दिया। वे पिछले महीने सर्वसम्मति से पारित किए गए सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 2401 को लागू किए जाने पर मंगलवार को परिषद को संबोधित कर रहे थे। 
 
गुतारेस ने कहा कि मैं एक कठोर तथ्य बता दूं कि सीरिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से किसी भी अन्य वर्ष की तुलना में 2017 में सबसे अधिक बच्चे मारे गए। बृहस्पतिवार को यह संघर्ष 8वें साल में प्रवेश कर जाएगा। मैंने सीरिया को राख से उठते हुए देखने की उम्मीद नहीं खोई है। गुतारेस ने सीरिया के पूर्वी घोउता में हाल में हुए रासायनिक हथियार हमले संबंधी खबरों की भी निंदा की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख