Hanuman Chalisa

तालिबान की धमकी, तेज करेगा हमले, बढ़ाएगा राजनीतिक आधार

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (11:33 IST)
इस्लामाबाद। तालिबान ने वसंत के दौरान किए जाने वाले अपने हमलों को शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उसने कहा है कि वह गठबंधन एवं अफगान बलों पर सैन्य हमले करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ देश में राजनीतिक आधार भी बनाएगा।
 
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ई-मेल पर जारी एक बयान में हमले की घोषणा की। इसमें कहा गया कि देश के आधे से अधिक हिस्से पर तालिबान का कब्जा है। अपने इस दावे की पुष्टि के लिए तालिबान ने अफगान पुनर्निर्माण के लिए वॉशिंगटन के विशेष महानिरीक्षक की फरवरी में आई रिपोर्ट का उल्लेख किया।
 
उस रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले साल अफगानिस्तान के 407 जिलों के सिर्फ 52 प्रतिशत पर अफगान सरकार का कब्जा या प्रभाव था। यह इससे पूर्व सरकार के नियंत्रण वाले 63.4 प्रतिशत हिस्से से कम है।
 
तालिबान ने इस साल के हमले को ‘ऑपरेशन मंसूरी’ का नाम दिया है। यह पिछले साल अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए तालिबानी नेता के नाम पर है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख