पाकिस्तान में हैं तालिबान के सुरक्षित पनाहगाह : पेंटागन

Webdunia
शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (10:28 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के सेना प्रमुख ने कहा है कि तालिबान तथा हक्कानी नेटवर्क की पाकिस्तान की सीमा में सुरक्षित पनाहगाह हैं और अगर पाकिस्तान अपनी जमीन पर इसी तरह आतंकवाद को प्रश्रय देता रहा तो अफगानिस्तान में आंतकवाद पर लगाम लगाना मुश्किल होगा।
 
अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क ए मिली ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों को यह जानकारी दी। जनरल मिली ने कहा कि ऐसे किसी आतंकवाद को मिटाना बहुत मुश्किल है जिसकी किसी अन्य देश में सुरक्षित पनाहगाह हो। इस समय तालिबान, हक्कानी तथा तथा अन्य संगठन ऐसा ही कर रहे हैं। वास्तव में इनके पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकाने हैं। पाकिस्तान को समाधान का हिस्सा बनना होगा। 
 
सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आंतकवाद को समाप्त करने के लिए आंतकवाद के खतरे को कम करना होगा जिसे आंतरिक सुरक्षा बल नियमित रूप से कर सकते हैं।
 
जनरल मिली ने कहा कि यह करने के लिए आपको अनिवार्य रूप से कई काम करने होंगे। आपने पाकिस्तान का जिक्र किया। यह अहम है। यह जरूरी है कि पाकिस्तान समाधान का हिस्सा है। यह क्षेत्रीय समाधान है। यह पाकिस्तान को शामिल करने वाली क्षेत्रीय रणनीति का हिस्सा है। 
 
मेलजोल के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान सरकार विपक्षी गुटों के साथ मिलकर एक तरह की राजनीतिक सुलह करने की अब सही दिशा पर चल रही है। और अमेरिका इस प्रयास का समर्थन करता है। अफगानिस्तान में सैनिकों की मौजूदगी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख