अफगानिस्तान की आजादी के दिन झंडा लहरा रहे लोगों पर तालिबान की गोलीबारी, कई मरे

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (17:37 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की आजादी के दिन असदाबाद (Asdabad) में रैली के दौरान तालिबान (Taliban) की गोलीबारी और भगदड़ के बीच कई लोगों के मारे जाने की खबर है। 
 
जानकारी के मुताबिक ये लोग हाथों में अफगानिस्तान का झंडा लिए अफगानिस्तान के स्वाधीनता दिवस के मौके पर रैली निकाल रहे थे। इस गोलीबारी के बाद तालिबान का असली चेहरा भी सबके सामने आ गया है। जिसको लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे कि किसी पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। 
 
रॉयटर्स के मुताबिक असदाबाद में लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान अफगानिस्तान का झंडा फहराने वाले कुछ लोगों पर तालिबानियों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि लोगों की गोलीबारी में मौत हुई या फिर भगदड़ में। 
 
उल्लेखनीय है कि हर साल 19 अगस्त को अफगानिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हालांकि गोलीबारी के संबंध में तालिबान की ओर कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले बुधवार को भी ऐसे दावे किए गए थे कि तालिबानी लड़ाकों ने काबुल एयरपोर्ट पर महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया है।  (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद : CM यादव ने लिया कड़ा एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

अगला लेख