पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने की वार्ता, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए

दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (15:14 IST)
Talks between Modi and Dissanayake : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) के बीच वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा (defence) सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नई दिल्ली की बहुक्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया।ALSO READ: पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
 
सौर ऊर्जा परियोजना का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन : प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे थे। उन्होंने बैंकॉक में बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।ALSO READ: पाकिस्तान में भारतीय मछुआरे की मौत, श्रीलंका ने 11 पकड़े
 
दिसानायके के साथ वार्ता से पहले मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक 'इंडिपेंडेंस स्क्वायर' (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने 'स्क्वायर' पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 'इंडिपेंडेंस स्क्वायर' राष्ट्रीय दिवस समारोहों का स्थल है। इसका नाम स्वतंत्रता स्मारक सभागार से लिया गया है जिसे 1948 में ब्रिटिश शासन से श्रीलंका की आजादी के उपलक्ष्य में बनाया गया था।ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी ने की नेपाल के PM ओली से मुलाकात, साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जताई सहमति
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'एक्स' पर लिखा कि राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोलंबो के 'इंडिपेंडेंस स्क्वायर' पर भव्य स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है, जब किसी अन्य देश के नेता का 'स्क्वायर' पर इस तरह से स्वागत किया गया।
 
प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में यह यात्रा की है, जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। श्रीलंका 3 साल पहले बड़े आर्थिक संकट में घिर गया था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी। मोदी का बाद में आईपीकेएफ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम है।
 
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने साक्षात्कार में कहा कि श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई सहायता दुनिया के किसी भी देश को दी गई भारतीय सहायता के संदर्भ में अभूतपूर्व है। झा ने कहा कि यह बहुत बड़ी सहायता थी और हम विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी यहां बहुत सराहना की जाती है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कामरा

पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

CM योगी का दावा, 3 साल में नंबर 1 होगी यूपी की अर्थव्यवस्था

ट्रंप का ट्रैरिफ वॉर : आईफोन से लेकर नाइके स्नीकर्स और दवाइयां, क्या होगा सबसे महंगा?

श्री कृष्ण के जमाने में भी थी तकनीक, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव ने AI को लेकर क्या कहा?

अगला लेख