तंजानिया में भूकंप, 14 की मौत, 200 घायल

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2016 (20:52 IST)
दारेस्सलाम। तंजानिया विक्टोरिया झील और उगांडा से लगती सीमा के समीप 5.7 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 14 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए।
भूकंप के केंद्र के समीप स्थित शहर बुकोबा के जिला आयुक्त डियोदाटुस किनाविलो ने बताया कि शनिवार को आए इस भूकंप की वजह से 14 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पहले बताया गया था कि 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 203 अन्य घायल हुए।
 
माना जाता है कि भूंकप से सर्वाधिक प्रभावित शहर बुकोबा के माध्यमिक आवासीय विद्यालय के 15 बच्चे हताहतों में शामिल हैं। यह शहर यूगांडा और रवांडा की सीमा से सटे कागेरा प्रांत में है।
 
प्रधानमंत्री कास्सिम मजालिवा आज बाद में बुकोबा स्टेडियम में शोक संतप्त परिवारों के दुख में शामिल हुए। रेडक्रॉस के अनुसार शहर में भारी तबाही हुई है। 270 मकान ध्वस्त हो गए। बुकोबा का मुख्य अस्पताल पूरी तरह भर गया है और वहां दवाओं की कमी हो गई है।
 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर पश्चिमी तंजानिया के नसूंगा शहर से 25 किलोमीटर दूर लेक विक्टोरिया झील के किनारे पर था। भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दिन में 12 बजकर 27 मिनट पर आया था। (भाषा)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख