तरणजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में भारत के राजदूत

Webdunia
मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (21:10 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वे श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं।
 
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि संधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। 30 वर्षों के कॅरियर में संधू न्यूयॉर्क में जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक स्थायी मिशन में पदस्थ थे।
 
उन्होंने पूर्व सोवियत संघ (रूस) में काम किया और यूएसएसआर के विघटन के बाद उन्हें यूक्रेन में नया दूतावास खोलने के लिए भेजा गया था।
 
कोलंबो में उच्चायुक्त रहने से पहले संधू वॉशिंगटन डीसी में जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक भारतीय दूतावास के उप प्रमुख थे। वे फ्रैंकफर्ट में सितम्बर 2011 से जुलाई 2013 तक महावाणिज्य दूत रहे और विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) रहे।
 
खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच संभालेंगे पदभार : इस हाईप्रोफाइल पद पर उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब भारत-अमेरिका के बीच सामरिक भागीदारी बढ़ रही है और अमेरिका द्वारा ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। साथ ही भारत और अमेरिका के अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत की संभावित यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख