Hanuman Chalisa

चाय पीने से कम होता है कैंसर का खतरा!

Webdunia
कोलकाता। अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में किए गए शोध के अनुसार चाय खासकर काली और हरी चाय पीने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है क्योंकि इनमें एंटी-आक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं।
 
विस्कोनसिन विश्वविद्यालय से जुड़े शोधकर्ता हसन मुख्तार ने कहा कि दुनिया भर में चाय एक लोकप्रिय पेय है और इसमें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तत्व होने का पता लगा है।
 
इंडियन टी एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सेमिनार में मुख्तार ने कहा कि हरी चाय में कैंसर निवारक प्रभाव होने का पता लगा है। उन्होंने कहा कि चाय पीना न सिर्फ कैंसर बल्कि मधुमेह और हृदय रोगों में भी उपयोगी होता है।
 
मुख्तार ने कहा कि विभिन्न अध्ययनों से संकेत मिलता है कि जो लोग नियमित रूप से चाय पीते हैं, उनमें कई प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
 
उन्होंने कहा कि इसकी वजह चाय में 'एंटी-आक्सीडेंट' तत्व की मौजूदगी है जो मानव शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को रोकता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन