ब्रिटेन में स्कूल मैदान में मिला भारतीय किशोरी का शव

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (21:09 IST)
लंदन। ब्रिटेन में एक स्कूल के मैदान में भारतीय मूल की एक किशोरी का शव पेड़ से लटका पाया गया। इस हफ्ते मामले की जांच के दौरान पता चला कि उसके सहपाठियों ने उसे एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल नहीं किया था जिससे संभवत: वह खुद को अलग-थलग महसूस कर रही थी और उसके बाद उसका शव पाया गया।


14 साल की एलेना मंडल के शिक्षकों ने पिछले साल उत्तरी लंदन के हेनरिएटा बर्नेट स्कूल के जंगल वाले इलाके में उसका शव पाया था। ‘द सन’ की खबर के अनुसार, मनोचिकित्सक एमिली हॉलगार्टन ने बर्नेट कोरोनर्स कोर्ट में कहा कि यह संभव है कि व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल ना किए जाने से वह खुद को अलग-थलग महसूस कर रही हो।

जांच के दौरान एलेना के माता-पिता श्यामल और मौशुमी मंडल ने अपनी बेटी को स्कूल में परेशान किए जाने की आशंका जताई थी। स्कूल अधिकारियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि एलेना एक बार कैंची लेकर कक्षा से बाहर भागी थी और उसके बाद कॉरिडोर में गिर गई और उसकी बांहों पर कटने के निशान थे।

किशोरी को मौत से पहले दी जा रही स्वास्थ्य सेवा का विशेषज्ञ मनोचिकित्सक द्वारा आकलन करने तक के लिए जांच स्थगित कर दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख