Hanuman Chalisa

आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान : अमेरिका

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (16:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह देश में पनाह पाने की इच्छा रखने वाले और कभी-कभी पनाह पा लेने वाले सभी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे और उसकी सरजमीन से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे सभी आतंकी समूहों को अमान्य करार दे।
 
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अपनी जमीन से गतिविधियों को अंजाम दे रहे सभी आतंकवादी समूहों को अमान्य करार दे और उनसे निपटने के लिए कदम उठाए। 
 
उन्होंने शुक्रवार को एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों एवं हिंसक अतिवादियों के हाथों निस्संदेह बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। हम आतंकवाद के इस खतरे के निपटने में पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे, जो पाकिस्तान की जमीन पर पनाह पाना चाहते हैं और कभी-कभी पनाह पा लेते हैं। 
 
टोनर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उड़ी में आतंकवादी हमले और फिर 28 एवं 29 सितंबर की दरमियानी रात को नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के 7 ठिकानों पर भारत के सर्जिकल हमले के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। उड़ी आतंकवादी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
 
अमेरिका ने भारत के सर्जिकल हमले को समर्थन देने का स्पष्ट संकेत देते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह भारत के इस रुख को समझता है कि उसे आतंकवादी खतरों पर सैन्य प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता है और उसने उड़ी हमलों को सीमापार आतंकवाद का स्पष्ट मामला करार दिया था।
 
अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच हाल में बढ़े तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों से वार्ता एवं सहयोग बढ़ाने की भी अपील की थी। उसने कहा था कि उन्हें अपने विवादपूर्ण मसलों के समाधान के लिए सुलह-समझौते का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख