suvichar

संदिग्ध इस्लामी आतंकियों के ब्रिटेन में प्रवेश पर रोक

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (23:23 IST)
लंदन। पहली बार संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों को ब्रिटेन में वापस लौटने से रोका जा रहा है। गृहमंत्री ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने चेताया कि मैनचेस्टर के हमलावर का आतंकी नेटवर्क अब भी पकड़ से बाहर हो सकता है।
 
ब्रिटिश मीडिया ने खबर दी है कि खुफिया एजेंसियों के हमलावर सलमान आबेदी की गतिविधि पर नजर रखने में नाकाम रहने पर सवाल उठने के बीच गृहमंत्री अंबर रड ने संदिग्ध आतंकवादियों पर शिंकजा कसने के लिए और आतंकरोधी कानूनों से इंकार नहीं किया। अस्थाई निष्कासन आदेश ब्रिटेन के अधिकारियों से बातचीत किए बगैर किसी के वापस आने को गैरकानूनी बनाते हैं।
 
अंबर ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि वे कितने बार प्रयोग किए गए हैं लेकिन उन्होंने बीबीसी को साक्षात्कार में पुष्टि की, हमने इसका प्रयोग शुरू किया है। गृहमंत्री ने स्वीकार किया कि अधिकारियों को नहीं पता कि कितने ब्रितानी सीरिया में इस्लामिक स्टेट या अन्य चरमपंथियों के साथ लड़कर वापस लौटे हैं।
 
मैनचेस्टर के हमलावर सलमान आबेदी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने स्कूली समय में 2011 में लीबिया गया था जहां उसके पिता रमदान, मुअम्मर कज्जाफी के खिलाफ लड़ रहे थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

सूडान : अस्थाई शिविरों में हज़ारों बच्चों को नाज़ुक उम्मीदों का आसरा

Shama Obaid Islam कौन हैं और Bangladesh में Tarique Rahman सरकार से क्यों चर्चाओं में

वडोदरा, गांधीनगर समेत 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

PM मोदी 28 फरवरी को गुजरात दौरे पर, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

गुजरात सरकार की अनूठी पहल, पोस्टमैन घर आकर देगा पेंशन

अगला लेख