Hanuman Chalisa

चीन में आतंकियों ने की चाकूबाजी, 8 की मौत

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (17:07 IST)
बीजिंग। चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने इन हमलावरों को मार गिराया।
 
इस मुस्लिम बहुल अशांत प्रांत में हुआ यह सबसे ताजा ‘आतंकी हमला’ है। यह हमला बीती शाम पिशान प्रांत में हुआ था। हमले में 10 लोग जख्मी हो गए थे जिनमें से पांच को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
 
हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी है कि पुलिस ने तीनों हमलावरों को गोली मार दी। अधिकारियों ने इस घटना को ‘आतंकी हमला’ करार दिया। इस हमले के बाद देश में उच्चतम स्तर का सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।
 
सरकार ने संदिग्धों और पीड़ितों की पहचान नहीं बताई है, लेकिन कुछ निवासियों ने कहा कि हमलावर उईगुर थे। चीन में सड़कों पर 10 से 20 मीटर की दूरी पर सशस्त्र पुलिसबल गश्त लगा रहे हैं।
 
पाकिस्तान के कब्जे वाला पाकिस्तान (पीओके) और अफगानिस्तान की सीमा से लगता शिनजियांग कई वर्ष से उईगुर प्रदर्शनों के चलते अशांत रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर हान चीनीयों की बस्तियों के खिलाफ उईगुर प्रदर्शन होते रहे हैं।
 
क्षेत्र में होने वाले हमलों के लिए  चीन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) से उईगुर अलगाववादियों पर आरोप लगाता है। क्षेत्र में तुर्क मूल के उईगुर मुस्लिमों की एक करोड़ से अधिक की आबादी है।
 
बीते दिसंबर में चार चाकूधारी व्यक्तियों ने दक्षिण शिनजियांग के होतान प्रांत स्थित कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर विस्फोट कर हमला किया था। हमले में चार हमलावर भी मारे गए थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

अगला लेख