मॉस्को में आतंकी हमला, 60 से ज्यादा की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

रूस ने कहा दोषियों पर होगा सख्त एक्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 मार्च 2024 (07:33 IST)
 
Terrorist attack in Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के सिटी क्रॉकस हॉल में शुक्रवार देर रात 4 लोगों द्वारा की गई फायरिंग में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 145 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमलावर सेना की वर्दी पहनकर हॉल में घुसे थे और उन्होंने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कुख्‍यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। रूस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
 
बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद हॉल में आग लग गई। वहां सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। हमलावरों की फोटो भी सीसीटीवी में कैद हुई है।
<

Concert attack near Moscow | Camouflage-clad gunmen opened fire at concertgoers with automatic weapons on Friday, killing at least 60 people and injuring 145 more in an attack claimed by Islamic State militants, reports Reuters

— ANI (@ANI) March 23, 2024 >इस बीच, घटनास्थल पर 50 से ज्यादा एम्बुलेंस रवाना की गई हैं साथ ही आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हमलावरों की संख्‍या 4-5 के बताई जा रही है। रूसी स्पेशल फोर्स हॉल में घुस गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने आतंकवादी हमले की चेतावनी दी थी।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से भारी धुआं उठता दिख रहा है। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है।
 
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है। मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने कुछ दिनों पहले ही एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से मॉस्को में सामूहिक समारोहों से बचने के लिए कहा गया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख