भारत के इन दो शहरों पर है आतंकवादी हमले का खतरा

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2015 (15:54 IST)
हाल ही में वैश्विक जोखिम विश्लेषिकी कंपनी वेरिस्क मपलक्रोफ्ट ने एक शोध के माध्यम से विश्व के 64 देशों में आतंकवादी हमले की आशंका जताई है। इस लिस्ट में बगदाद को सबसे ऊपर रखा गया है, गौरतलब हो कि अब तक बगदाद में 380 आतंकवादी हमले हो चुके हैं।
जिसमें 1,141 लोगों की मौत के साथ 3,654 लोगों की मौत हो चुकी है। इस लिस्ट में बगदाद के बाद नाम मोसुल, अल-रमादि, बा-कुबाह, किरकुक और अल हिलाह का नाम आता है।
 
इस रिसर्च में दो भारतीय शहरों का भी नाम है। जिसमें इम्फाल का नाम 32वें स्थान पर है और कश्मीर 49वें स्थान पर।
 
ये दोनों स्थान आतंकवादी हमले के चरम बिंदु पर हैं। चेन्नई को इस मामले में 176वें स्थान पर रखा गया है जो आतंकवादी हमले के लिए मध्यम खतरे वाला स्थान माना गया है।
 
वहीं मुंबई, दिल्ली, कोलकाता को सबसे कम खतरे वाला शहर माना गया है। इनको रैंक क्रमशः 298, 447 और 212 दी गई है।       
 
भारत में मपलक्रोफ्ट के प्रमुख ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अगर आतंकवादी हमला कश्मीर और इम्फाल में होता है तो इसका निशाना भारतीय व्यापार पर नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर होगा।   
 
लेकिन अगर यह और किसी मेट्रोपोलिटियन शहर में होता है तो उससे जान और माल दोनों का नुकसान होगा। क्योकि यहां पर आतंकवादियों निशाना लोगों को मारना और व्यापार नष्ट-भ्रष्ट करना होगा।    
 
अगले पेज पर ये यूरोपीय शहर हैं निशाने पर...

मपलक्रोफ्ट ने अपने अध्ययन में विश्व के 1300 शहरी केंद्रों का विश्लेषण किया। और इन शहरों को संगठन ने पिछले 6 सालों में हुए आतंकी हमलों की तीव्रता और आवृत्ति के आधार पर तीन अलग-अलग खतरों में वर्गीकृत किया। संगठन ने इन शहरों को सबसे अधिक खतरा, मध्यम खतरा और कम खतरा के आधार पर तीन भागों में वर्गीकृत किया है।        
 
इनमें से 64 शहर सबसे ज्यादा खतरे वाले शहर बताए गए हैं। इन 64 शहरों में से 46 शहर एशिया से हैं। एक देश जो इस लिस्ट में शिखर पर है उसका नाम है ईराक। रिसर्च की टॉप लिस्ट में पाकिस्तान के तीन शहर(पेशावर, क्वेत्ता, और हासू खेल) टॉप 10 में हैं। वहीं टॉप 20 में से 8 शहर ईराक के हैं। जिसमें मोसुल(2) और रामाडि(3)नंबर पर हैं।
 
ये दोनों शहर इस्लामिक स्टेट के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। गौरतलब हो कि हाल ही में इस्लामिक स्टेट ने मोसुल पर कब्जा करते हुए वहां रह रहे बांशिदों को वहां से भगा दिया था।          
 
यूरोप में बेलफास्ट को सबसे खतरनाक शहर बताया गया है। वहीं अध्ययन में पेरिस को 97वे नंबर पर रखा गया है। इसकी रैंकिंग में बढ़ोतरी शार्ली हेब्दो मैगजीन के आक्रमण की वजह से मानी जा रही है। इस आतंकवादी हमले में 17 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?